Live IND vs NZ: 205 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, कुलदीप ने लाथम को आउट किया

205 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा है। कुलदीप यादव ने टॉम लाथम को आउट किया। लाथम ने सात गेंद में पांच रन बनाए। कुलदीप ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब मिचेल के साथ ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। 

तीन विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। डेरिल मिचेल अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। कीवी टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 

178 रन पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा है। रचिन रवींद्र 87 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। रवींद्र ने मिचेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। 

अब डेरिल मिचेल के साथ टॉम लाथम क्रीज पर हैं। इस विकेट के बाद भारतीय टीम का उत्साह बढ़ेगा और टीम इंडिया गुच्छे में विकेट ले सकती है।

रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल के बीच रिकॉर्ड साझेदारी हो चुकी है। इन जोड़ी ने विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड मैच में सबसे बड़ी साझेदारी की है। 1987 में सुनील गावस्कर और के श्रीकांत ने 136 रन की साझेदारी की थी। अब इन दोनों ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा है। 

दो विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र शानदार लय में हैं। दोनों आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और न्यूजीलैंड की टीम विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

रचिन रवींद्र के बाद डेरिल मिचेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 60 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। उनकी शानदार पारी के चलते न्यूजीलैंड की टीम बहुत अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 138/2 है।